फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने कहा तलाक-तलाक-तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने कहा तलाक-तलाक-तलाक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के संरक्षण के लिए तीन तलाक को कानूनी रूप से अवैध घोषित किए जाने, आपराधिक श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी मुस्लिम युवक तलाक-तलाक कहकर पत्नी से रिश्ता तोड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ना तो उन्हें कानून का कोई डर है और ना ही समाज की परवाह। ऐसा ही एक मामला सिकंदराबाद में आया है। जहां दहेज लोभी पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम देहपा आजमपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ निवासी शहादत पुत्र अब्दुल गनी ने बताया कि वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। उसकी आठ पुत्रियां दो पुत्र हैं। करीब चार साल पहले उसने अपनी पुत्री समा की शादी सिकंदराबाद निवासी युवक के साथ की थी। बताया कि रिश्ते के समय रिश्तेदारों ने किसी दूसरे के मकान को अपना बताते हुए उनके साथ धोखे की शुरूआत कर दी थी। जबकि वह किराए के मकान में रहते थे। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवार के लोग दहेज के रूप में एक लाख रुपये नगद और बाइक की मांग करने लगें। अपनी गरीबी के कारण उसने मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई। मांग पूरी नहीं होने पर पति अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर समा का उत्पीड़न करने लगा। वह अक्सर उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। और ना ही कभी मायके भेजते थे। जिसके बारे में बेटी ने कई बार उन्हें बताया। ससुरालियों को समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बताया कि दहेज की मांग को पूरा नहीं होता देख पति ने रविवार की रात करीब आठ बजे पति ने समा को तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। उसके बाद उसने अपने माता, पिता, बहनों, जीजा के साथ मिलकर समा के साथ मारपीट की। और चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। शोर की आवाज पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने समा की जान बचाई। बताया कि जानकारी होने पर रात में ही वह सिकंदराबाद पहुंचे। ससुरालियों ने तीन तलाक का हवाला देते हुए समा को घर में रखने से इनकार कर दिया। और बेटी को उनके साथ कर दिया। वह रात में बेटी को अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। ससुरालियों के घर से निकाले जाने पर वह बेटी को अपने साथ ले गए। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें