फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के सख्त आदेशों के बावजूद शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। गुलावठी क्षेत्र में तैनात प्राध्यापक के शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर ग्रामीणों द्वारा शासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। प्राध्यापक पर लगे आरोप जांच में सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा एक ओर जहां शिक्षण कार्य में सुधार के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। वहीं, शिक्षक योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। गुलावठी क्षेत्र के गांव नूरपुर की मडैया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्राध्यापक रामकुमार शर्मा पर गुलावठी निवासी एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए जनपद के उच्च अफसरों से शिकायत की थी। अफसरों द्वारा संज्ञान में न लेने पर मामले की शिकायत शासन के आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। शासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेने पर बीएसए ने मामले की जांच एबीएसए को सौंपी। जांच में सत्यता मिलने पर प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया। बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राध्यापक को निलंबित किया गया है। अन्य क्षेत्रों में लापरवाही न बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान या शिकायत मिलने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें