फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सिकंदराबाद के तीन खिलाडिय़ों ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद के तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

सिकंदराबाद । ककोड़ के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिकंदराबाद के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड, तीन से सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

नगर के रिंगगोड़ा ताइक्वांडो एकेडमी के कोच ओमिंदर लोहिया ने बताया कि रविवार को ककोड़ के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में ताइक्वांडो एसोशिएशन बुलंदशहर द्वारा एक दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में जनपद के अलावा, आगरा, मथुरा, दिल्ली, गाजियाबाद, नैनिताल आदि से करीब 300 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि प्रतियोगिता में उनकी एकेडमी के खिलाड़ी अजय, जतिन लोहिया, दीपक कुमार ने अलग-अलग वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं रवीना, अनव, रोहन ने भी जूनियर कैटेगिरी में अलग-अलग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों की सफलता पर कोच ओमिंदर लोहिया ने सभी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें