फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की तैयारी, सजने लगे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी की तैयारी, सजने लगे मंदिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर के राजराजेश्वर मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, देवीपुरा मंदिर, पीटर कालोनी स्थिति शिव शक्ति मंदिर समेत अन्य मंदिरों में झांकियां बनाने का काम शुरू हो गया है। मंदिरों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर मातहत अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया है। व्यवस्था के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जनपद के सभी मंदिरों व झांकी स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जनपद में बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। मंदिरों में भी रात 12 बजते ही शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि सुनाई देने लगती है। कई स्थानों पर श्रीकृष्ण की झांकियां भी सजाई जाती है। त्योहार पर शांति व कानून व्यवस्था के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने जनपद के अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। इसमें नगर मजिस्ट्रेट की नगर क्षेत्र में, उप जिला मजिस्ट्रेट की ड्यूटी तहसील सदर क्षेत्र, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर की देवीपुरा भवन मंदिर बुलंदशहर, डिप्टी कलेक्टर संजय सिंह की राजराजेश्वर मंदिर बुलंदशहर, उपजिला मजिस्ट्रेट खुर्जा की तहसील खुर्जा, उपजिला मजिस्ट्रेट शिकारपुर की तहसील शिकारपुर क्षेत्र, उपजिला मजिस्ट्रेट डिबाई की तहसील डिबाई, उपजिला मजिस्ट्रेट अनूपशहर की अनूपशहर क्षेत्र, उपजिला मजिस्ट्रेट स्याना की तहसील स्याना क्षेत्र में और उपजिला मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद की तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र में ड्यूटी लगाई है। वहीं, पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के समय से पूर्व संबंधित सीओ क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें