फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाघा बार्डर के रास्ते घर पहुंचेगा पाकिस्तानी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाघा बार्डर के रास्ते घर लौटेगा पाकिस्तानी परिवार
विज्ञापन

सिकंदराबाद । केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस, बस सेवा बंद किए जाने के बाद से सिकंदराबाद रिश्तेदारी में आए पाकिस्तानी परिवार की वापस लौटने को लेकर चिंता बढ़ गई है। वीजा की अवधि 11 सितंबर तक होने को लेकर पाकिस्तानी परिवार चिंतित था। अब पाकिस्तान परिवार ने वाघा बार्डर के रास्ते घर लौटने का फैसला लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के कराची निवासी महिला नजराना बेगम अपनी दो बेटियों अलिश्बा, अलिशा, के साथ 29 जुलाई को दिल्ली-लाहौर सदभावना बस से दिल्ली पहुंची थी। यहां से महिला अपनी बेटियों के साथ सिकंदराबाद में रूई का पेंच निवासी अपनी बुआ सास के घर पहुंची थी। महिला का बाबूगढ हापुड़ में मायके है। लेकिन बीजा बुलंदशहर का होने के कारण उसे सिकंदराबाद में रूकना पड़ा। गत दिनों कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने को लेकर भारत-पाक संबंधों में तनाव के चलते पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस, व दिल्ली-लाहौर बस सेवा को निलंबित कर दिया था। समझौता एक्सप्रेस, बस सेवा निलंबित होने के बाद से पाकिस्तानी परिवार घर लौटने को लेकर तनाव में आ गया था। इस संबंध में महिला ने पाकिस्तानी हाई कमीशन से दिल्ली में संपर्क कर मदद भी मांगी थी। पाकिस्तानी परिवार के स्थानीय रिश्तेदारों ने बताया कि अब नजराना व उसकी बेटियां वाघा बार्डर के रास्ते अपने देश लौटेगी। बताया कि अगले सप्ताह वह पाकिस्तानी रिश्तेदारों को अपनी कार से वाघा बार्डर तक पहुंचाएंगे। वाघा बार्डर पर पाकिस्तान अधिकारी उन्हें रिसीव करेंगे। अलीश ने बताया कि वह कक्षा 11 व उसकी बहन अलिशबा कक्षा 12 की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ 14 साल बाद हिन्दुस्तान आई थी। बताया कि हिन्दुस्तान के लोग बहुत मिलनसार है उन्हें यहां सभी का प्यार मिला। मोहल्ले में रह रहे हिन्दु परिवार के लोग भी उनसे बराबर मिलने के लिए आते रहे। और उनका हौसला बढ़ाते हुए पूरा प्यार सहयोग दिया। पाकिस्तानी परिवार ने सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें