बहनोई ने ही कराई शाहरूख की हत्या
गुलावठी। मोहल्ला महरबानपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक शाहरूख (23) की हत्या के आरोप में पुलिस ने फारूख निवासी मोहल्ला शराफतुल्ला को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव ग्राम बरमदपुर के खेत से बरामद किया है। शाहरूख गत दस अगस्त से अपने ई रिक्शा के साथ लापता था।
मृतक के भाई मोहम्मद युनुस पुत्र अब्दुल हकीम ने शाहरूख की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों की मदद से पुलिस ने शाहरूख का ई-रिक्शा गुमशुदगी के अगले रोज स्थानीय पशु पैठ से बरामद कर लिया था। परंतु शाहरूख का कोई पता नहीं चला था। कोतवाली इंचार्ज दीक्षित कुमार त्यागी के अनुसार गत 17 अगस्त को मृतक के भाई मोहम्मद युनुस द्वारा पुलिस को पुन: एक तहरीर दी गई। जिसमें अंदेशा जताया गया कि शाहरूख की हत्या उसके बहनोई फिरोज पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम बेहटा हाजीपुर थाना लोनी गाजियाबाद ने अपने साथियों फारूख व कंजा के साथ मिलकर कर दी है। पुलिस ने फारूख पुत्र गुलशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया तथा पुलिस को बताया कि शाहरूख के बहनोई फिरोज व कंजा नामक व्यक्ति के साथ उसकी हत्या कर दी गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी के अनुसार फारूख की निशानदेही पर ग्राम बरमदपुर के एक खेत में शाहरूख का शव बरामद किया गया। पुलिस फिरोज एवं कंजा की तलाश कर रही है।
बेइज्जती का बदला लेने के लिए कराई थी बहनोई ने शाहरूख की हत्या
गुलावठी। कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हत्यारोपी फारूख ने बताया कि मृतक शाहरूख के बहनोई फिरोज ने अपनी बेइज्जती व मारपीट का बदल