फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने रोडवेज चालकों का किया एलकोहल टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने रोडवेज चालकों का किया एलकोहल टेस्ट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शिवभक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को परिवहन विभाग, पुलिस ने संयुक्त रूप से सड़क पर उतर रोडवेज चालकों का एलकोहल टेस्ट किया।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त सिकंदराबाद से होकर गुजरते हैं। एआरएम ममता सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज चालकों की चेकिंग के आदेश दिए थे। चेकिंग के दौरान सुनिश्चित करना था कि चालक नशे में तो नहीं है। चालक के नशे में पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। बताया कि डीएम के आदेश पर शुक्रवार को सीओ गोपाल सिंह, कोतवाल योगेंद्र सिंह , ट्रैफिक पुलिस के साथ हाईवे-91 पर सुखलालपुर तिराहे के पास रोडवेज चालकों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब श्वास विशलेषण यंत्र से चालकों का एलकोहल टेस्ट किया है। बताया कि इस दौरान 14 चालकों की चेकिंग की गई। चेकिंग में कोई भी चालक नशे के सेवन में नहीं पाया गया। बताया कि कांवड़ की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में भी समय-समय पर रोडवेज चालकों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें