फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से की शिकायत तो कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से की शिकायत तो कर दी पिटाई
विज्ञापन

सिकंदराबाद । पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी अनिल शर्मा उर्फ अश्वनी पुत्र स्वर्गीय अनोखेलाल ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसका भतीजा संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसके मोहल्ले के ही युवक पर संदेह जाहिर करने पर कमल लोधी उससे रंजिश रखने लगा था। बताया कि मंगलवार को वह बाजार से घर जा रहा था। कमल ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। और उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। मारपीट में उसकी सोने की अंगूठी भी कही गुम हो गई। पीड़ित ने आरोपी से अपनी व परिवार की लोगों को जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें