फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों का मार्गदर्शन करेगा कांवड़ यात्रा एप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों का मार्गदर्शन करेगा कांवड़ यात्रा एप
विज्ञापन

सिकंदराबाद । अब कावड़ मार्ग पर छोटी से छोटी जानकारी शिवभक्तों के मोबाइल पर होगी। शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कांवड़ एप लांच किया है। शिवभक्त गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर यात्रा के मंदिर, शिवालयों, अस्पताल, पुलिस, सेवा शिविर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को दुष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप लांच किया है। बताया कि एप मंडल स्तर से लांच किया गया है। एप पर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों, थाने, पुलिस चौकी, अस्पताल, शिविर आदि के बारे में जानकारी लोड की गई है। शिवभक्त गूगल प्ले स्टोर से कावड़ यात्रा मैनेजमेंट एप को अपने मोबाइल पर लोड कर सकते है। एप के माध्यम से शिवभक्त यात्रा के दौरान एक क्लिक में अपने नजदीकी मंदिर, थाना, पुलिस चौकी, अस्पताल, शिविर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। बताया कि सिकंदराबाद में कांवड मार्ग पर 20 जुलाई से 30 जुलाई तक लेखपालों, तहसील कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेखपाल, तहसील कर्मी 24 घंटे कांवड़ मार्ग पर कांवडिय़ों की देखरेख के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलाव कांवड़ मार्ग पर पडने वाली सनौटा नहर, चचूरा नहर पर भी 24 घंटे तहसील कर्मी तैनात रहेंगे। बताया कि नगर शिवभक्तों की सुविधा के लिए नगर के झारखंडेश्वर मंदिर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कंट्रोल पर तैनात कर्मचारी कांवड़ यात्रा में लगे कर्मचारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें