फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कांवड यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पालिका के सफाई कर्मचारी दो शिफ्टों में कार्य करेंगे।
बता दें कि शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए स्थानीय शिवभक्तों के अलावा ककोड़, जेवर, नोएडा आदि के शिव भक्त भी कांवड़ लेकर सिकंदराबाद से गुजरते हैं। शिवरात्रि से करीब एक सप्ताह पूर्व नगर से शिवभक्तों की टोलियों का गुजरना शुरू हो जाता है। शिवभक्त नगर में गुलावठी रोड, हाइवे, दनकौर रोड, सिकंदराबाद-ककोड मार्ग, खुर्जा मार्ग से होकर गुजरते हैं। कांवड यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पालिका नगर में कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सफाई का कार्य करेगी। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के लिए 15 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी कर्मचारी 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में कार्य करेंगे। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। कांवड़ मार्ग पर लगाए गए सफाई कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें