फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टैंक में छिपाकर रखा गया था कालाबाजारी का 250 क्विंटल खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लोरमिल से 250 क्विंटल राशन का चावल बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंगलवार रात स्याना रोड पर एक फ्लोर मिल पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 250 क्विंटल राशन का गेेहूं और चावल बरामद किया है। इस खाद्यान्न को टैंक में छिपा रखा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फ्लोर मिल संचालक कालाबाजारी का गेहूं और चावल खरीद रहा था। हालात यह है कि पिछले एक माह में जिले में करीब एक हजार क्विंटल खाद्यान्न पकड़ा जा चुका है।
डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर शाम एसडीएम सदर रेनू, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी डीएसओ संदीप केला ने स्याना रोड स्थित एक धर्मकांटे के पास लगे फ्लोर प्लांट पर छापा मारा। इस दौरान अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि फ्लोर मिल संचालक द्वारा जमीन में एक टैंक बनवाया हुआ था। जिसमें राशन के चावल और गेहूं को खरीदकर भरा हुआ था। मिल संचालक द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए सरकारी कट्टों को फाड़कर फेंक दिया गया था। हालांकि बताया जा रहा है कि मौके से कुछ सरकारी कट्टे भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक करीब 250 क्विंटल गेहूं और चावल की बरामदगी हुई है। मौके पर अफसरों के पहुंचते ही मिल में कार्य कर रहे कर्मचारी फरार हो गए। जिसके चलते अफसरों ने चावल और गेहूं से भरे टैंक को सील कर दिया है। साथ ही मिल संचालक को नोटिस जारी करते हुए चावल और गेहूं की खरीद संबंधी दस्तावेज तलब किए हैं और गेहूं और चावल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। यदि जांच के दौरान गेहूं और चावल के सरकारी होने की पुष्टि होती है तो मिल संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक माह में नगर की बीसा कालोनी, खुर्जा, सिकंदराबाद और जहांगीराबाद में करीब एक हजार क्विंटल राशन की सामग्री बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन

राइस मिल पर कार्रवाई, फिर शुरू हुआ खेल
करीब एक साल पहले अनूपशहर अड्डा के पास एक राइस मिल पर डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। मौके से बड़ी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न और पांच लाख की नकदी व दो गाड़ियां बरामद हुई थी। प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और एडीएम वित्त की जांच पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी जेया करीम, विपणन निरीक्षक विनय प्रकाश और विपणन सहायक ब्रज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर एसडीएम और डीएसओ को मौके पर भेजा गया था। मौके पर एक टैंक से गेहूं और चावल बरामद हुआ है, जिसे सील करते हुए जांच के लिए भेजा गया है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें