फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के ककोड़ रोड पर गांव नूरपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार पिता- पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्री घायल हो गई। ककोड़ क्षेत्र के गांव दस्तूरा के मांजरा सलेमपुरा निवासी मदन सिंह (45) पुत्र छत्रपाल नोएडा के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। मदन सिंह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के खोड़ा में रहता था। बताया जाता है कि रविवार को वह बाइक से अपनी बेटी रूबी के साथ अपने गांव आया था। देर शाम वह वापस खोड़ा लौट रहा था। इसी दौरान ककोड़ रोड पर नूरपुर के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी रूबी घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें