फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नगर के एमआईजी आवास में जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नगर के एमआईजी आवास में जमकर चले लात-घूंसे
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगा नगर स्थित एमआईजी आवास परिसर में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग का एक कर्मचारी अपने तीन अन्य साथियों के साथ बिजली चेकिंग करने पहुंच गया। आरोप है कि कर्मियों ने मौके पर महिलाओं से अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर एक युवक को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों की लोगों ने जमकर धुनाई की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के गंगा नगर स्थित एमआईजी फ्लैट में बिजली निगम के कर्मचारी चेकिंग करने के लिए पहुंच गए। बिना जेई व अन्य उच्चाधिकारियों के जब कर्मचारी चेकिंग करने पहुंचे तो लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस को दी तहरीर में केके शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी कर्मचारियों ने महिलाओं से बदसलूकी की। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मुझे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए और बिजली चोरी के केस में फंसाने की धमकी देने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारी भी तहरीर देने का दावा करने लगे। वहीं केके शर्मा ने भी देहात कोतवाली में चार बिजली कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिना जेई की मौजूदगी के नहीं की जा सकती है चेकिंग
नियमानुसार बिजली चेकिंग का अधिकार जेई को होता है। यदि जेई से पद में छोटा कोई कर्मचारी चेकिंग करने जाता है तो उसे विभाग द्वारा अवैध माना जाता है। टीपी नगर बिजलीघऱ के नोडल व अन्य कर्मचारियों द्वारा चेकिंग करने के बारे में अधिकारी कुछ भी साफ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि मौके पर न तो संबंधित एसडीओ और न ही बिजलीघऱ के जेई मौजूद थे।
विज्ञापन

बिजली निगम सिटी एक्सईएन = मामले की जानकारी मिली है, टीम के साथ मारपीट करना गलत है। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर आरोपियों ने अभद्रता की थी।
नोडल, टीपी नगर बिजलीघर = मामले में पहले तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में मामला सुलझा लिया गया है। और अधिक कुछ नहीं कहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें