फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को निशुल्क वितरित किए गए एक हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को निशुल्क वितरित किए गए एक हजार पौधे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार किसानों को एक हजार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। यह पौधे फल और छायादार हैं। वैज्ञानिकों ने किसानों से अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. रीशू सिंह ने कहा कि पर्यावरण की ओर ध्यान न दिए जाने से वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण और यातायात के साधनों ने पृथ्वी के तापमान को कई गुना बढ़ा दिया है। पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन के कारण आज वर्षा भी सीमित क्षेत्राें में हो रही है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। प्रभारी वृक्षारोपण डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले के 12 विकास खंडों में 28 गांवाें के किसानों को एक हजार पौधे निशुल्क वितरित किए हैं। इन पौधों में अमरूद, नींबू, कटहल, बेल, शरीफा, करौंदा, जामुन, अमलतास और गुलमोहर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह पौधे जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने अपनी विभागीय नर्सरी से उपलब्ध करवाए हैं। इस दौरान केंद्र भी पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर कीर्तिमणि त्रिपाठी, रामानंद पटेल, राजीव कुमार सिरोही, राजकुमार गर्ग, जईम खान, प्रकाश नारायण पाल, शिव कुमार सिंह और हरीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें