फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के प्रधान डाकघर पर बने पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाएं सोमवार से पुन: शुरू होंगी। कोरोना संक्रमण के चलते पासपोर्ट सेवा केंद्र करीब दो माह से बंद चल रहा था। अब सोमवार से पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से जिले के आवेदकों को काफी राहत मिलेगी। पासपोर्ट अफसरों के अनुसार आवेदकों को री शेड्यूल कर केंद्र खुलने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बुलंदशहर समेत अधिकांश जगहों के पासपोर्ट सेवा केंद्रों को पहले 14 मई तक बंद किया गया था। लेकिन संक्रमण बढ़ने पर अवधि को बढ़ा दिया गया। अब पासपोर्ट सेवा केंद्र सोमवार से खुलेगा। इसके लिए साहिबाबाद मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए। पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से जनपद के आवेदकों को काफी राहत मिलेगी। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एमएस डांगुर ने बताया कि कोरोना के चलते पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद चल रहा था। करीब दो माह से पासपोर्ट सेवा केंद्र के बंद रहने से आवेदकों को काफी परेशानियां हुई। अब सोमवार से पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से आवेदकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें