दो लोगों की मौत, पांच मिले नए संक्रमित
बुलंदशहर। रविवार का दिन जनपदवासियों के लिए राहत भरा रहा। 74 दिन बाद जिले में 24 घंटे के दौरान पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही दो संक्रमितों की मौत होने की विभाग द्वारा पुष्टि की गई। वहीं, 30 लोग स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल केस 20,024 हो गए हैं। इसमें 19,629 लोग स्वस्थ हो चुके है और 235 संक्रमित की मौत हो चुकी है। जनपद में अब 160 लोग उपचाराधीन है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 31 मार्च को जनपद में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद संक्रमण बढ़ने लगा। अब 74 दिन बाद 24 घंटे में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जो अच्छा संकेत है। रविवार को डिबाई में दो और लखावटी, बीबीनगर व स्याना निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।