फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जलाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर मारापीटा गया। बाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। पीड़िता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव ग्यासपुर निवासी महिला कमलेश ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री चांदनी को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट एवं गाली-गलौच की जाती थी। बीते दिनों ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को नशे का इंजेक्शन लगाकर मारने का प्रयास किया गया। 20 अप्रैल को ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया गया। आग लगने से उनकी पुत्री बुरी तरह झुलस गई, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर बबलू पुत्र कृपाल, मंजू पत्नी बबलू, छोटी पत्नी कृपाल, राकेश पुत्र चंदर, किशनलाल पुत्र नामालूम, माया पत्नी किशनलाल, हरीश पुत्र किशनलाल एवं योगेश पुत्र किशनलाल निवासी गांव ग्यासपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें