फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : मिठाई के साथ पायल, बिछिया का भी चल रहा दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : मिठाई के साथ पायल, बिछिया का भी चल रहा दौर
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव में वोट के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। जीत के लिए सबसे अधिक मारामारी प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच देखने को मिल रही है। वोट के लिए शराब व मिठाई के साथ-साथ साड़ी, पायल व बिछिया का भी दौर चल रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए उनकी डिमांड का खास ख्याल रखा जा रहा है। जरूरत के हिसाब से प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों के बीच उनकी पैठ चल रही है। वहीं दूसरी ओर सभी ग्राम पंचायतों पर ग्रामीणों के बीच प्रत्याशियों की जीत-हार के लिए अच्छी खासी चर्चा चल रही है। अमर उजाला टीम मंगलवार को जनपद के पांच ग्राम पंचायतों में पहुंची तथा प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियों से लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। अनूपशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लच्छमपुर की आबादी करीब 4200 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 2830 है। इस गांव में प्रधानी की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। गांव निवासी नरेश कुमार, राकेश, जितेंद्र और चंद्रपाल सिंह आदि ने बताया कि पंचायत घर का निर्माण, पोखर की सफाई, राशन वितरण ठीक से हो और स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चुनावी मुद्दा है। वहीं, गांव के बाहरी छोर पर एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि इस बार के चुनाव में मिठाई और शराब के अलाव महिलाओं के लिए पायल और बिछिया भी दिए जाने की चर्चा है।
अनूपशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर की आबादी करीब 6500 है। इसमें 2447 मतदाता हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव निवासी मोहम्मद इलियास, इकरार, निजाकत और तौफीक ने बताया कि गांव में प्रधानी का चुनाव गांव के विकास, जरूतमंदों को शौचालय और आवास के साथ समुचित साफ-सफाई आदि मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। गांव का माहौल जानने पर पता चला कि यहां पर मिष्ठान और उपहार बांटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि प्रचार में जाने पर शराब और चिकन तक की भी व्यवस्था शाम को रहती है।
विज्ञापन

नरौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिलखना में प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। सात हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में 3600 मतदाता हैं। एक चौपाल पर ग्रामीण हरपाल सिंह, गेंदालाल, कुंवरपाल शर्मा, तुलाराम, रमेश कुमार, हरीशचंद्र, रवि कुमार आदि चुनाव को लेकर चर्चा करते मिले। एक स्वर में ग्रामीणों ने कहा कि वह शिक्षित और मिलनसार प्रत्याशी को ही अपना समर्थन देंगे। यहां पर भी प्रत्याशियों की ओर से वोट पक्की करने के लिए उपहार बांटने की चर्चा रही।
जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाड़ौल की जनसंख्या 11867 है। यहां पर 6321 मतदाता चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। ग्रामीण रामपाल, ताहिर, उदयवीर सिंह, आनंद शर्मा, आदेश और वकील खां ने बताया कि गत कई वर्षों से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की मांग पुरानी है। महिला प्रधान ऐसी होनी चाहिए जो जागरूक होने के साथ गांव के विकास पर ध्यान दें। साथ सभी वर्गों को एक साथ लेकर विकास कार्य कर सके। इस बार अनुसूचित जाति की महिला प्रत्याशी होने के कारण अभी खास कुछ उपहार आदि दिए जाने की चर्चा नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर चोरी छिपे शराब बंटने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नरौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरगवां की आबाद 12 हजार से अधिक है। यहां पर करीब 7500 मतदाता हैं। प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। संजीव रतन अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश कुमार, राहुल, मनोज शर्मा और मनु भारद्वाज ने बताया कि ग्राम प्रधान शिक्षित एवं विकास कराने वाला होना चाहिए। इस गांव में प्रत्याशियों की ओर से वोटरों को रिझाने के लिए मिष्ठान और उपहार दिए जाने की चर्चा है। इसके अलावा महिलाओं का भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें