फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी जान-पहचान नरसेना के दिग्विजय सिंह के साथ थी। दिग्विजय कुछ दिन पूर्व उसके घर पर आया और उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिग्विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें