फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में लगा लगा नाइट कर्फ्यू, जाने इन लोगों को रहेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में लगा लगा नाइट कर्फ्यू, जाने इन लोगों को रहेगी राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जनपद में भी रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात्रि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इन सेवाओं से जुड़े लोगों को किसी पास की आवश्यकता भी नहीं होगी। वहीं, अनावश्यक सड़कों पर घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जिले की सभी सीमाएं रात में खुली रहेंगी। ताकि बाहर से आने वाले व्यक्ति को परेशानी न हो।
जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार शाम को जिला प्रशासन की ओर से रात्रि कर्फ्यू लगाने का एलान कर विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 13 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध होगा। चिकित्सा से जुड़ी आवश्यकता होने पर बाहर निकलने की इजाजत दी जाएगी। बस व ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को टिकट दिखाने के बाद आने-जाने की इजाजत दी जाएगी। डोर-टू-डोर खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी यथावत रहेगी। वहीं, पुलिस को कर्फ्यू का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेशों के मुताबिक भारत सरकार, राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी, सभी निजी चिकित्साल्यों के चिकित्सक, स्टाफ (वैध आई कार्ड होने पर), गर्भवती महिलाओं, रोगियों को सेवाएं देने के लिए, चुनाव में ड्यूटी करने वाले स्टाफ के लिए, टेलीफोन, इंटरनेट सेवाओं से जुड़े कर्मचारी, मीडियाकर्मी, आवश्यक सामग्री की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी, निजी सुरक्षा सेवाएं, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप कर्मचारी, खुदरा सामग्री भंडारण से जुड़े कर्मचारियों को नाइट कर्फ्यू से राहत मिलेगी। जबकि उक्त गतिविधियों के लिए प्रयुक्त टैक्सी, ऑटो चालकों को रात्रि में प्रोटोकॉल का पालन करने पर ही छूट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें