हंगामे के बीच नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बजट प्रस्ताव पास
डिबाई। नगर पालिका परिषद की बैठक शनिवार को हंगामे के बीच संपन्न हो गई। चेयरमैन कयाम गाजी की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 का 32 करोड़ 86 लाख 95 हजार का मूल बजट पास हो गया।
पिछले बजट में छह डस्टबिन, रिक्शा ठेली तथा डबल रेयर पानी टैंकर गुणवक्ता अनुरूप क्रय नहीं होने पर जांच कमेटी गठित की गई तथा जांच कमेटी की रिपोर्ट एक माह तक आने तक दोनों मामलों में सप्लायर का भुगतान रोके जाने की मांग की गई। सभासदों ने हर माह बैठक न बुलाने पर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि चार माह से बोर्ड बैठक न बुलाने पर विकास कार्य रुक गए। महिला सभासदों की अनसुनी करने का आरोप लगाया। सभासद रजत ठाकुर ने पैठ चौराहे से होली गेट तक लाखों रुपये से बने डिवाइडर को रात में अचानक तोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त कर जांच की मांग की। सफाई व्यवस्था चरमराने, कई खंभों पर प्रकाश व्यवस्था न होना, प्रस्तावित सड़क निर्माणों को मानक के अनुसार नहीं बनाने, सीसी रोड पर टाइल बिछाने पर नाराजगी जताई। जेई कुलदीप तोमर, सभासद आदि मौजूद रहे।