फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य पद के लिए 103 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिपं सदस्य पद के लिए 103 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान आदि पदों के लिए रोजाना जिला पंचायत कार्यालय और सभी 16 ब्लॉक पर संभावित दावेदार नामांकन पत्र खरीदने पहुंच रहे हैं। साथ ही नो-ड्यूज लेने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने 42 नामांकन पत्रों की खरीदारी की। अब तक इस पद पर उम्मीदवारों ने 103 नामांकन पत्रों की खरीद कर ली है।
जनपद में शनिवार को सभी 16 ब्लॉकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र खरीदे। पहासू ब्लॉक पर प्रधान के 46, बीडीसी के 10 और ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने 27 नामांकन पत्र खरीदे। अनूपशहर ब्लॉक पर प्रधान के 42, बीडीसी के आठ और ग्राम पंचायत के 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दानपुर ब्लॉक पर प्रधान पद के 70, बीडीसी के 35 और ग्राम पंचायत सदस्य के 40 नामांकन पत्र खरीदे गए। शिकारपुर ब्लॉक पर प्रधान के 20 और बीडीसी के 22 नामांकन पत्र बिके। स्याना ब्लॉक में प्रधान के 25, बीडीसी के 16 और ग्राम पंचायत सदस्य के तीन नामांकन, डिबाई ब्लॉक पर प्रधान पद के 84, बीडीसी के 25 ओर ग्राम पंचायत सदस्य के 30 नामांकन, बीबीनगर ब्लॉक पर प्रधान पद के छह, बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 11 नामांकन एवं बुलंदशहर ब्लॉक पर प्रधान पद के 27, बीडीसी के 12 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल के अनुसार नामांकन पत्रों के साथ सभी पदों के संभावित प्रत्याशियों की नो-ड्यूज लेने के लिए भी संख्या बढ़ने लगी है। निवर्तमान प्रधानों आदि पदों के लिए नो-ड्यूज ब्लॉक से जारी किए जा रहे हैं। संभावित प्रत्याशी बैंक, सहकारी समिति और पावर कारपोरेशन से भी नो-ड्यूज प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी पांच व्यक्तियों के साथ ही कर सकेंगे प्रचार
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग की ओर से लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़ा आदेश जारी किया है कि प्रत्याशी पांच व्यक्तियों के साथ ही प्रचार कर सकेंगे। वहीं, नुक्कड़ सभा में प्रत्याशी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्याशी द्वारा घर-घर चुनाव प्रचार के समय पांच से अधिक व्यक्ति अपने साथ नहीं रख सकेंगे। यदि कोई प्रत्याशी निर्वाचन से संबंधित कोई जनसभा या नुक्कड़ सभा करता है तो सभा में कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। अगर वह कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करता है तो संबंधित व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अािध्नियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि इस आदेश से सभी प्रत्याशियों को अवगत करवाया जाएगा, ताकि इसका जनपद में कड़ाई से पालन किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग के इस आदेश का जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों को पालन करना होगा। पालन नहीं करने पर आयोग के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि में बदलाव की मांग
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि में बदलाव करने की मांग की है। यह मांगपत्र डीएम को सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 15 अप्रैल को है। इससे एक दिन पहले 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव है। इसलिए प्रथम चरण के मतदान की तिथि में राज्य निर्वाचन आयोग से बदलाव की मांग की गई है। डीएम को मांगपत्र सौंपने वालों में महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री जगपाल सिंह, राजू गौतम, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार और रोहताश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें