फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से पानी के लिए तरस रहे डिबाई के 25 वार्ड

विज्ञापन
लाइन में लगे लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दो दिन से पानी के लिए तरस रहे डिबाई के 25 वार्ड
विज्ञापन

डिबाई। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में स्थित ट्यूबवेल नम्बर दो की मोटर जलने से नगर के 25 वार्डों के विभिन्न मोहल्लों में पानी सप्लाई न पहुंचने से लोग पानी को तरस गए है। दो दिन से पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। विभागीय कर्मचारी माह में कई बार 33 हार्स पावर की मोटर फूंकने तथा नई मोटर न मंगाने पर अधिकारियों की लापरवाही बता रहे है।
चेयरमैन कयाम गाजी ने तत्काल प्रभाव से जलकल का कार्य देख रहे फीटर जयवीर सिंह पर कार्रवाई कर बाबू वीरेंद्र कुमार को चार्ज सौंपा है। चेयरमैन ने तत्काल दो नये मोटर खरीदने के निर्देश दिये है। ईओ शमशेर सिंह ने शनिवार शाम तक पानी सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया है। पच्चीस वार्डों के मोहल्ले में दूसरे दिन शनिवार सुबह पानी सप्लाई न पहुंचने पर नगर के मोहल्ला सराय किशन चंद्र, काजीखेल, होलीगेट, सराय बैरूनी, जोगीपाड़ा में लोगों की भीड़ हैंडपंप पर देखी गई। कई मोहल्लों के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर पानी मुहैया कराया। दयावती, विमलेश, पूनम, राजवती, ओमवती, मनोज, धर्मंद्र आदि लोगों में इस बात को लेकर रोष देख गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, समाजसेवी राकेश वार्ष्णेय, गिरिराज वार्ष्णेय आदि ने चेयरमैन से तत्काल समस्या निदान करने तथा संबधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेयरमैन कयाम गाजी के अनुसार कस्बे की आबादी अब एक लाख पहुंच गई है। जलकल जेई की मौत के बाद अल्प समय को खुर्जा जलकल जेई को चार्ज सौंपा गया था। ट्यबवेल नंबर दो पर तैनात आपरेटर टीटू, राजकुमार व अजय के अनुसार महीने में पांच बार खराब मोटर फूंकने से पानी सप्लाई चरमराई रहती है। ईओ से बार-बार कहने पर भी नई मोटर की व्यवस्था नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सात ट्यूबवेल है। इनमें कई माह से चार ट्यूबवेल की मोटर फूंकी हुई है। अधिकारी इसे अनसुना कर रहे हैं। कई माह से फूंकी मोटर से सराय बैरूनी ट्यूबवेल नंबर तीन से पुरानी टंक ी भरी जाती है। होलीगेट ट्यूबवेल नंबर छ: से पुरानी टंकी भी भरी जाती है। मोहल्ला कस्सावान ट्यूबवेल की भी मोटर फूंकी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें