फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोजाना 86 बूथों पर लगेगा कोराना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोजाना 86 बूथों पर लगेगा कोराना का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए अप्रैल माह में एक लाख 89 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए विभाग ने अब जनपद के सभी 86 बूथों पर सोमवार से शनिवार तक वैक्सीनेशन करने की योजना बनाई है। जिससे लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा।
एक मार्च से शुरू हुए तीसरे चरण के तहत अभी तक 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के गंभीर रोगियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा था। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ने पर शासन ने अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सामान्य लोगों को भी टीका लगवाने का आदेश जारी किया है। दो अप्रैल तक जनपद के 22 केंद्रों पर सप्ताह में छह दिन और शेष अन्य 63 केंद्राें पर सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगाया जा रहा था। लक्ष्य बड़ा होने और पात्र को टीका लगाने के लिए विभाग द्वारा अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन सभी बूथों पर वैक्सीन लगाए जाने का आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 86 सरकारी चिकित्सालयों के अलावा जिले के आठ निजी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। अब सभी केंद्रों पर रविवार अवकाश को छोड़कर शेष छह दिन टीकाकरण होगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को शासन द्वारा जारी होने वाले एप पर पंजीकरण कराना होगा। एप पर फोटोयुक्त पहचानपत्र के साथ उम्र का प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। साथ ही केंद्रों पर भी पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सीडीओ, पालिका चेयरमैन समेत 4889 लोगों को लगा टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान शनिवार को डिस्ट्रिक जज, सीडीओ और पालिका चेयरमैन संग 4889 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के आम लोगों में भी टीका लगवाने के प्रति उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एक अप्रैल से आम लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पूर्व में पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाने का प्रावधान था। जिसे बढ़ाकर अब 40 दिन बाद कर दिया गया है। शनिवार को डिस्ट्रिक जज, सीडीओ अभिषेक पांडेय और पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग समेत 4889 लोगों ने 86 केंद्रों पर टीका लगवाया। लोगों से अपील है कि जो 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वो टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें