फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस ने नगर के मोहल्ला सराय झाझन में अवैध रूप से चल रही पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी और उपकरण बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सराय झाझन के रिहायशी क्षेत्र के एक घेर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी एक टेंपो में आतिशबाजी के कार्टून लोड कर रहे थे। पुलिस को देख दो लोग फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घेर की तलाशी लेने पर एक कमरे में 15 कार्टून आतिशबाजी से भरे हुए, कुछ अर्धनिर्मित आतिशबाजी, विस्फोटक और उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी विक्रांत लोधी बताया। उसने बताया कि वह अपने साथी यमुनानगर बुलंदशहर निवासी अनुराग भाटी, राजकुमार के साथ घेर को उसके स्वामी नरेश कुमार यादव से किराए पर लिया था। तीनों मिलकर आतिशबाजी बनाने का काम करते थे। तैयार आतिशबाजी को वह बुलंदशहर और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। बरामद आतिशबाजी, बारूद को कब्जे में लेते हुए सील कर दिया गया। बारूद को जांच के लिए भेजा गया है। - जयकरण सिंह, कोतवाल
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से दो भाइयों की हो चुकी है मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर के एक मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखे की फैक्टरी में नवंबर 2018 में हुए विस्फोट में गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि उसका दूसरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया था। उसने भी उपचार के दौरान एम्स दिल्ली में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें