फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से वारकर युवक की हत्या कर फेंका शव

विज्ञापन
आदिल के परिजनों से मामले की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
ईंटों से वारकर युवक की हत्या कर फेंका शव
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी के निकट एक युवक की ईंट-पत्थरों से वारकर हत्या कर दी गई और उसके शव को बंद पड़ी हड्डी मिल के पीछे खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दिया है। मामले में मृतक के परिजनों ने एक युवती के परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई आदिल (22) बुग्गी से पॉटरियों में मिट्टी डालने का कार्य करता था। उसका एक मोहल्ला निवासी एक युवती से संबंध था। बताया कि परिजनों ने दो वर्ष पूर्व आदिल की शादी बुलंदशहर निवासी अन्य युवती के साथ कर दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद युवती उससे लगातार बात कर रही थी। जिसके संबंध में युवती के परिजनों से आदिल ने शिकायत कर दी थी। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने आदिल पर उनकी बेटी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हत्या की धमकी दी। राशिद ने बताया कि शुक्रवार रात आदिल नेहरूपुर चुंगी के निकट मिट्टी डालने गया था। आरोप है कि जहां से कुछ लोग उससे बातचीत करने के बहाने हड्डी मिल के निकट ले गए। रात को काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आदिल की तलाश की। जिसमें उन्हें आदिल के हड्डी मिल की ओर जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा, तो आदिल का सिर कुचला हुआ था। शव हाईवे स्थित बंद पड़ी हड्डी मिल के पीछे गेहूं के खेत में पड़ा था। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। आदिल की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुलफाम, आबिद, बिलाल और यूनुस के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से पुलिस ने खून से लथपथ ईंटें भी बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह एसएसपी = मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें