फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : दोबारा आरक्षण तैयार करने के लिए आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : दोबारा आरक्षण तैयार करने के लिए आदेश का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्रधान समेत सभी पदों पर आरक्षण दोबारा तैयार होगा। इसके लिए अफसर शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार शासन से आदेश मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान समेत सभी पदों का आरक्षण शासन ने वर्ष 1995 से लेकर 2015 तक के आरक्षण को शामिल कर तैयार करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के तहत जिला प्रशासन ने आरक्षण तैयार कर उसकी अनंतिम सूची गत तीन मार्च को जारी कर दी थी। इसके बाद चार से आठ मार्च तक आपत्तियां प्राप्त की र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 522 आपत्तियां प्राप्त हुईं और इनका भी निस्तारण लगभग पूरा हो चुका। साथ ही आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने की भी तैयारी तेज हो गई। इसी बीच हाईकोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगा दी। सोमवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण वर्ष 2015 के आरक्षण के आधार पर तैयार किया जाए। इस आदेश के जारी होते ही जहां प्रशासनिक अफसरों को दोबारा आरक्षण बनाने की चिंता सताने लगी। वहीं, दूसरी ओर आपत्ति दर्ज करवाने वालों को आस जग गई कि अब उनके सपने पूरे हो सकते हैं। जबकि जो चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके थे। उनके चेहरे उतर गए हैं और चुनाव आरक्षण में बदलाव की आशंका के चलते प्रचार भी धीमा हो गया है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी दोबारा आरक्षण तैयार करने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी नहीं हुए हैं। आदेश मिलते ही आरक्षण तैयार करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अब यह तो तय है कि सभी सीटों पर आरक्षण दोबार तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन के आदेश का इंतजार है। संभावना है कि इस संबंध में शासन की ओर से जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें