फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्टरी में लगी आग, बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी आग, बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। फैक्टरी के अंदर से धमाकों की आवाज आने से अफरातफरी मच गई। आग और धमाके को देखते हुए नगर व हाईवे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। आग पर काबू पाने के लिए जिलेभर से फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
डिबाई क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर छोईया पुल के निकट देवेश केमिकल फैक्टरी है। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही अफसर और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आग की भयावहता को देखते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों से और एनएपीपी की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही हैं। वहीं, प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद करा दिया है। फैक्टरी के अंदर किसी के मौजूद रहने की जानकारी नहीं मिल सकी थी। वहीं, आग बुझाने के प्रयास भी जारी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम मोनिका सिंह, सीओ वंदना शर्मा समेत विभिन्न थानों का फोर्स भी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर थिनर आदि केमिकल्स का भारी मात्रा में स्टॉक था। थिनर ज्वलनशील पदार्थ है। आशंका जताई जा रही है कि थिनर में आग लगने से हादसा और भी भयानक हो गया।
फैक्टरी में आग लगने के बाद आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा दिया गया। फैक्टरी के पड़ोस में बने कुछ घरों और सामने स्थित एक बिल्डिंग में रह रहे लोगों को बाहर निकाल कर दूर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएफओ जेपी सिंह = आग लगने के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। सभी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया है। फैक्टरी के अंदर कोई मौजूद था या नहीं अभी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्टरी मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें