फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं। विद्यालयों की ओर से लगातार प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी की जा रही हैं। प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए समय पर विद्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।
राजकीय इंटर कॉलेज ठैंगोरा के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की नैतिक योग खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि जारी हो गई है। बोर्ड परीक्षा 2021 में इंटरमीडिएट के जिन छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा है। उनकी नैतिक योग खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा 12 फरवरी को सुबह दस बजे से शुरू होगी। जबकि हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं, जिन्होंने परीक्षा फार्म भरा है। उनका आंतरिक मूल्यांकन हेतु प्रोजेक्ट एवं मासिक परीक्षा के अलावा नैतिक योग खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा 13 फरवरी को सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसमें सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का नौ फरवरी को होगा चयन
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से उप्र राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए तीरंदाजी खिलाड़ियों का चयन नौ फरवरी को होगा। संघ के अध्यक्ष एवं रैनेसा स्कूल के वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा ने बताया कि तीरंदाजी महिला व पुरुष खिलाड़ियों का सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में किया जाएगा। रैनेसा स्कूल के तीरंदाजी प्रभारी दयानंद हैम्ब्रोम ने खिलाड़ियों से चयन के लिए सुबह नौ बजे तक स्कूल में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें