फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजिया हत्याकांड : दहेज और प्रेमिका के लिए की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजिया हत्याकांड : दहेज और प्रेमिका के लिए की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज और अपनी प्रेमिका के लिए पति ने प्रेमिका, भाई और भाभी के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण गला दबाने से होना पाया गया। पुलिस ने पति, प्रेमिका और जेठानी को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया है। हालांकि, अभी आरोपी जेठ पुलिस के चंगुल से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
हापुड़ के कस्बा पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर निवासी सलीम अहमद ने रविवार सुबह कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 11 फरवरी 2020 को उन्होंने अपनी पुत्री नाजिया का निकाह कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर निवासी युवक मुबीन के साथ किया था। निकाह के बाद से ही उसकी पुत्री का दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा। उनकी पुत्री इन दिनों गर्भवती थी। इसके बावजूद ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 26 जनवरी को ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को पीटा और उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। आरोपियों ने बेटी की मौत टीबी से होना बताकर पोस्टमार्टम नहीं कराया था। रविवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को कब्र से निकाला और उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से होना सामने आया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति मुबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी उसकी प्रेमिका फराह के बीच रोड़ा बन रही थी और दहेज की मांग भी पूरी नहीं की जा रही थी। इस कारण उसने अपनी प्रेमिका फराह, भाभी रजिया और भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुबीन, फराह और रजिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि, आरोपी जेठ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका, भाई और भाभी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना सामने आया है। शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी जेठ की तलाश की जा रही है। - विवेक शर्मा, कोतवाल देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें