फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धमाके के बाद बुलंदशहर में अलर्ट, पुलिस हुई मुस्तैद

विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर दुपहिया वाहन चालकों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दिल्ली में धमाके बाद बुलंदशहर में अलर्ट, पुलिस हुई मुस्तैद
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली में इजराइल दूतावास के निकट शुक्रवार शाम हुए बम ब्लास्ट के बाद जनपद में भी अलर्ट जारी हो गया है। जानकारी मिलते ही जनपद की सीमाओं से लेकर चौक चौराहों पर मुस्तैद पुलिस बल ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में इजराइल दूतावास के निकट अब्दुल कलाम रोड पर शुक्रवार शाम को एक बम ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद वहां सड़क किनारे खड़ी कुछ कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ब्लास्ट के बाद जनपद पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। साथ ही जनपद में आने व जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा चौक चौराहों पर भी पुलिस बल को मुस्तैद कर दिया गया है। खुफिया विभाग को भी एक्टिव कर संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें