धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए छह लाख
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के खाते से शातिरों ने छह लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और थाने पर तहरीर दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी लियाकत पुत्र अली शेर ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उसका नगर के एक बैंक में खाता है। उसमें करीब छह लाख रुपये जमा थे। बीते दिनों शातिरों ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे बैंक पहुंचने पर हुई। उसने मामले में बैंक प्रबंधक से जांच कराने की मांग की है। पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।