फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतिका देवी घाट पर कटान रोकने के लिए प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अवंतिका देवी घाट पर कटान रोकने के लिए प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री ने मां अवंतिका देवी तीर्थ स्थल को गंगा कटान से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को पास कर दिया है। बीते दिनों विधायक अनूपशहर संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरठ में 13 दिसंबर को मुलाकात कर लाखों प्राचीन तीर्थ स्थल मां अवंतिका देवी मंदिर, संस्कृत महाविद्यालय, संतों के आश्रम, धर्मशाला आवासों व ग्रामीण आबादी आदि को गंगा कटान से बचाने की मांग की थी। जिस पर सीएम ने प्रस्ताव को पास कर दिया है।
विज्ञापन

गत 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में थे। जहां पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने उसे मुलाकात की और मां अवंतिका देवी तीर्थ स्थल को गंगा कटान से बचाने की मांग की थी। वहीं, 14 दिसंबर को प्रदेश की सैकड़ों परियोजनाएं प्रस्तुत की जानी थी। इसके चलते अगले दिन 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संबंधित मंत्री महेंद्र सिंह व विजय कश्यप पर अति आवश्यक परियोजना को पास कराने के संबंध में बातचीत की। बैठक में लगभग 300 परियोजनाएं प्रस्तुत की गई थी। इसमें से कुछ ही परियोजनाओं के प्रस्ताव पास हुए। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा था कि उनकी विधानसभा के क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे पर मां अवंतिका देवी का प्राचीन व पौराणिक मंदिर, ग्राम मुबारकपुर के महमदपुर के क्षेत्र में स्थित है। पिछले कई वर्षों से गंगा नदी द्वारा मंदिर के अपस्ट्रीम में लगातार भयंकर कटान किया जा रहा है। वह प्रत्येक वर्ष बाढ़ काल से पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन को संबोधित पत्र के माध्यम से उत्पन्न स्थिति के विषय में अवगत करा चुके हैं। साथ ही उक्त स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य स्वीकृत कराने का अनुरोध भी कई बार किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि इस बार बाढ़ काल में गंगा नदी में हुए कटान से मंदिर परिसर, संतआश्रम, धर्मशाला आवासों व स्कूल के अपस्ट्रीम में काफी समस्याएं हुई थीं। वहीं, अब मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां अवंतिका देवी तीर्थ स्थल को गंगा कटान से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें