Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
खेत पर चारा लेने गई कक्षा नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म
जहांगीरबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ गांव निवासी आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। शोर शराबा होने पर पीड़िता के रिश्तेदार व अन्य लोग वहां पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। लेकिन, तभी आरोपी का एक साथी वहां पहुंचा और उसे छुड़ाकर ले गया। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
कोतवाली में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने सात वर्षीय भाई के साथ चारा लेने खेत पर गई थी। तभी वहां गांव के रामकुमार पुत्र महेंद्र से चारे की गठरी उठवाने के लिए मदद मांगी। पीड़िता का आरोप है कि गठरी उठवाने के बहाने युवक ने उसे जबरन पास के ही ईंख के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोस के खेत में काम कर रहे उसके ताऊ ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। लेकिन गांव निवासी ललित वहां पहुंच गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोपी को मौके से भगा ले गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद रमाकांत यादव = पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रामकुमार पुत्र महेंद्र और ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।