फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 39 नलकूप चालकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र देते विधायकगण। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जनपद में 39 नलकूप चालकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सिंचाई विभाग के 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। इसमें जनपद के 39 नलकूप चालक शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नलकूप चालकों के चेहरे खिल गए। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे संवाद भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को सिंचाई विभाग के नवनियुक्त 3209 नलकूप चालकों को लखनऊ में नियुक्ति/पदस्थापना पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। नवनियुक्त नलकूप चालकों को एक माह का विस्तृत प्रशिक्षण दिलाए जाने के बाद बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नलकूप चालकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं, जनपद में चयनित 39 नलकूप चालकों को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायकों और डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि जनपद की तहसीलों में उन्हें जहां-जहां पर तैनाती प्रदान की गई है वहां पर पूर्ण निष्ठा, कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस मौके पर राज्यमंत्री अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी, विजेंद्र सिंह, उषा सिरोही, विमला सोलंकी, अनिता लोधी राजपूत के साथ डीएम रविन्द्र कुमार, सीडीओ अभिषेक पांडेय और नलकूप, सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें