फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान गंगा में बहीं दो महिलाएं, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी व फिरोजाबाद के ध्यानार्थ ::::::::::::
विज्ञापन

फोटोग्राफर ने बचाई डूब रहीं दो महिलाओं की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
नरौरा। नगर के गांधीघाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में पहुंच जाने से दो महिलाएं नदी के तेज बहाव में बह गईं। इस दौरान घाट पर फोटोग्राफी कर रहा एक साहसी युवक नदी में कूद गया। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने नदी में बहीं दोनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

गांधीघाट पर शनिवार को सुबह स्नान के दौरान दो महिलाएं स्नान कर रहीं थीं। अचानक दोनों महिलाएं नदी के बहाव में बहने लगीं। दोनों को बहता हुआ देख कर उनके साथ आए अन्य लोग शोर शराबा करने लगे। यह देख गंगाघाट पर फोटो खींच कर अपनी आजीविका चलाने वाला स्थानीय युवक भोलू पुत्र वीरेश ने नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत कर दोनों महिलाओं को सकुशल बचा लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नदी से सकुशल निकाली गई महिलाओं ने अपना नाम दिव्या पत्नी पिंटू कुमार निवासी सिरसागंज जनपद मैनपुरी व रश्मि पत्नी राहुलदेव निवासी जसराना जनपद फिरोजाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें