फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
एक रात में ही दस मकानों में हुई चोरी
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बे में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। शुक्रवार रात चोरों ने 10 मकानों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों के नगदी जेवरात समेत अन्य सामान चोरी किए हैं। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लेते हुए जल्द ही खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

रंगरेजान मस्जिद के सामने दीपक ठाकुर के मकान में घुसकर चोर 25 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी, मोबाइल, घड़ी, दीवान सिंह सैनी के मकान से मोबाइल और पंद्रह सौ रुपये, लटूर बिल्डिंग निवासी दीपक चावला के मकान से छह हजार रुपये, मोबाइल, बराबर वाले मकान निवासी लालाराम के यहां से 27 हजार की नगदी, दो मोबाइल, घरेलू सामान, गुली निवासी मुन्ना अल्वी व साने आलम, भावसी रोड निवासी राशिद अल्वी व अलीम कुरेशी, झब्बा कालोनी निवासी इंद्र सैनी के मकान से मोबाइल और छह सौ रुपये चोरी कर लिये। तीनो भाई अलीम कुरेशी, नबाब कुरेशी व हामिद कुरेशी के मोबाइल चोरी कर लिये। एक भाई चोरो की आहट सुनकर जाग गया और उसने एक चोर को पकड़ लिया। चोर से तीनों भाई के मोबाइल बरामद कर लिये। बाद में उसकी पिटाई करके उसे छोड़ दिया। सुबह जाग होने पर पीड़ितों को चोरियां की जानकारी मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी शीलेश गौतम और व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगराध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता मौके पर पंहुचे और उन्होंने पुलिस से घटनाओं के खुलासे करने की बात कही। पुलिस ने कई स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। जिनके आधार पर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें