फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगी श्वेता दीक्षित

विज्ञापन
श्वेता दीक्षित। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगी श्वेता दीक्षित
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्वेता दीक्षित राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगी। प्रदेश सरकार से बुधवार शाम जारी लिस्ट में श्वेता का नाम भी शामिल होने से बेसिक शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है। बीएसए समेत शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत दिनों राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जनपद से 16 शिक्षकों के नाम शासन को भेजे गए थे। जिसमें 13 बेसिक शिक्षा के अध्यापक और तीन माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शामिल थे। डीएम ने इन सभी शिक्षकों का साक्षात्कार लेने के बाद सूची शासन को भेजी थी। बुधवार रात जारी सूची में सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्वेता दीक्षित राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जनपद से चुनी गई हैं। गाजियाबाद के गगन एंक्लेव निवासी श्वेता ने बताया कि उनके पति व्यवसायी हैं वह स्कूल गाजियाबाद से ही आती जाती हैं। श्वेता ने बताया कि वह स्कूल में बच्चों को सांप-सीढ़ी के खेल के माध्यम से हानि लाभ के गुर सिखाती हैं। साथ ही बच्चों को इनोवेटिव तरीके से पढ़ाने पर जोर देतीं हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति बहुत तेज होती है। उन्हें खेल खेल में ही बहुत कुछ सिखाया जा सकता है। इसके अलावा वह स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में अवगत कराती रहती हैं। ग्रामीण महिलाओं को भी उनके अधिकारों के बारे में बताती हैं। इस पुरस्कार का सारा श्रेय स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जाता है। वहीं, बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद से परिषदीय स्कूल की शिक्षिका का चयन राज्य पुरस्कार के लिए होने से विभाग में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें