फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पहुंचा टिड्डी दल, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा पहुंचा टिड्डी दल, अलर्ट जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पाकिस्तान के रास्ते दो टिड्डी दल राजस्थान में प्रवेश कर गए हैं। इनमें से एक टिड्डी दल गत दिवस जनपद मथुरा में पहुंच गया। बताया गया कि दोनों टिड्डी दल मथुरा और राजस्थान के जनपद दौसा सहित कई जनपदों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। ऐसे में जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

गत दो माह से पाकिस्तान के रास्ते अब तक चार बार राजस्थान में चार टिड्डी दल प्रवेश कर चुके हैं। इससे पूर्व में जो दो टिड्डी दल आए थे। उनमें से एक टिड्डी दल जनपद में भी पहुंच गया था। इससे किसानों और कृषि अधिकारियों ने किसी तरह खदेड़ दिया था। पिछले दिनों कृषि अधिकारियों ने बताया था कि पाकिस्तान के रास्ते करीब आठ बड़े टिड्डी दल राजस्थान की सीमा में कभी भी प्रवेश कर सकते हैं। इनमें से दो टिड्डी दल राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने बताया कि राजस्थान में पहुंचे दो टिड्डी दल में से एक टिड्डी दल गत दिवस मथुरा में पहुंच गया था। यह टिड्डी दल मथुरा और राजस्थान के जनपद दौसा सहित कई जनपदों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। ऐसे में जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इन टिड्डी दलों की लोकेशन की लगातार जानकारी ली जा रही है। उन्होंने जनपद के किसानों से भी सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि जनपद में किसी भी स्थान पर टिड्डी दल पहुंचता है तो उसकी सूचना तुरंत दें, ताकि उनसे समय रहते निजात पाई जा सके। अमरपाल ने यह भी दावा किया कि टिड्डी दल से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें