फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर, एक पुलिस उपनिरीक्षक और दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की शनिवार को मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद में कुल संक्रमित केसों की संख्या 1177 हो गई है। वर्तमान में 205 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। संक्रमण से मृतकों की संख्या 30 पहुंच गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण अब कोरोना वारियर्स को भी अपने चपेट में लेने लगा है। शनिवार को चार कोरोना वारियर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर की जीवन गीत कालोनी में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो शुक्रवार को बुलंदशहर आए थे और जिला अस्पताल में ट्रूनेट से जांच करवाई थी। सदर तहसील के गांव दरियापुर निवासी एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा नगर के शेख सराय में पति-पत्नी, सहकारी नगर निवासी पति-पत्नी और देवीपुरा के भगवानपुरा में एक युवक रैंडम जांच में संक्रमित मिले। खानपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात दरोगा की रैंडम जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार उप निरीक्षक गत सप्ताह पूर्व से मेरठ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने के बाद बृहस्पतिवार को लौटा था। आने के बाद स्वास्थ्य खराब होने पर जांच में कोरोना संक्रमित निकला। जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अनूपशहर के रुपवास निवासी युवक शारदा हॉस्पिटल में कार्यरत हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, सिकंदराबाद के जोखाबाद निवासी युवक गाजियाबाद में परिवार संग रहता है और महावीर सिलिंडर फैक्टरी में कार्यरत हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर फरीदाबाद में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुर्जा के धराऊ निवासी युवक नोएडा में परिवार के संग रह रहा था, जो नोएडा में संक्रमित निकला। इसके अलावा औरंगाबाद थाना क्षेत्र के शिवाली निवासी युवक नोएडा में, गुलावठी के गांधी नगर निवासी एक युवक और ऊंचागांव क्षेत्र की एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अनूपशहर नगर क्षेत्र निवासी एक और व्यापारी ने नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी निजी चिकित्सकों द्वारा 19 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य अफसरों ने व्यापारी की मौत होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी - 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें चार कोरोना वारियर्स भी शामिल हैं। साथ ही खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत होने की पुष्टि हुई हैं और 10 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें