फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी पर हमले का मुख्य आरोपी शाहिद गिरफ्तार

विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया एसओजी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में।प्त3ष्ठ; - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
एसओजी पर हमले का मुख्य आरोपी शाहिद गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी में बीते दिनों दबिश को गई एसओजी टीम पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को नगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। उसके अन्य साथियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 11 जुलाई को एसओजी की एक टीम नगर के मोहल्ला सरायकाजी में हत्या के मामले में वांछित अपराधी शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा के यहां दबिश देने के लिए गई थी। लेकिन, आरोपी ने एसओजी टीम पर अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें आरोपियों ने जमकर पथराव व फायरिंग की थी। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में एसओजी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आरोपी के अन्य छह साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला सराय काजी फरार चल रहा था। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि शाहिद नगर के धमैड़ा तिराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें