फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण, जिले में खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण, जिले में खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन
विज्ञापन

बुलंदशहर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल निदेशालय ने पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन के निर्देश पर खेल निदेशालय द्वारा 24 जुलाई तक आवेदन मांगे गए। जिला क्रीड़ाधिकारी के निर्देश पर जनपद से करीब 15 पूर्व खिलाड़ियों ने अपना आवेदन जमा किया हैं। जिसकी सूची बनाकर खेल निदेशालय भेजी जा रही हैं।
उपक्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि जनपद में पूर्व नेशनल/अंर्तराष्ट्ररीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ियों को स्पोट्र्स अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा जनपद के खेलों इंडिया सेंटर पर प्रशिक्षण दिलाने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए खेल निदेशालय के निर्देश पर आवेदन मांगे गए, जनपद से करीब 15 खिलाड़ियों ने आवेदन जमा किया हैं। जिनकी सूची बनाकर अब खेल निदेशालय भेजी जाएगी। जहां से स्पोट्र्स अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा अनुमति मिलने पर संबंधित को प्रशिक्षण देने के अनुमति दी जाएगी। बताया कि इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं की जमीनी स्तर पर सुधार भी देखने को मिलेगा। शासन द्वारा खेलों इंडिया केंद्र बनाए जाने पर इन केंद्रों पर पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इससे पूर्व खिलाड़ियों को जहां रोजगार मिलेगा। वहीं, जनपद के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलने पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिससे उनकी जमीनी स्तर पर गढ़ने के लिए मजबूती मिलेगी और वे प्रदेश और नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर जनपद के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोच की कमी होगी दूर
जनपद में अभी तक विभिन्न खेलों की जहां लोगों को जानकारी नहीं हैं, वहीं संबंधित खेलों की कोचिंग करने के लिए खिलाड़ियों को दूर-दराज जाना पड़ता था। खेलों इंडिया केंद्र स्थापित होने पर युवा खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण आसानी से मिल सकेगा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मिला मौका तो युवाओं को करेंगे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित
अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर कैनोइंग में स्वर्ण पदक विजेता शांति स्वरूप ने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा बुलंदशहर जनपद में पूर्व खिलाड़ियों को खेलों इंडिया सेंटर खोले जाने की जानकारी मिली। जिसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया हैं। जिससे जनपद के युवाओं को कैनोइंग का प्रशिक्षण दिया जा सके। बताया कि जनपद में अभी तक कैनाइंग का प्रशिक्षण दिलाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। साथ ही समय-समय पर जनपद के युवा प्रशिक्षण की मांग करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें