फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि संबंधित उपकरण की मरम्मत को दी गई छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि संबंधित उपकरण की मरम्मत को दी गई छूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। लॉकडाउन के बीच शासन ने किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। गेहूं कटाई शुरू होने के कारण किसानाें को फसल उठाने में कोई परेशानी आड़े न आए। इसके लिए कृषि संबंधित उपकरण की मरम्मत करने वाली दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। उप्र शासन के प्रमुख सचिव ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को आदेश भेज दिया है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। साथ ही ईंख आदि फसलों की बुवाई का भी समय चल रहा है। गेहूं उठाने के लिए किसानों को मशीन आदि कृषि उपकरण की मरम्मत करवाना भी जरूरी है। फसलों की बुवाई के लिए खाद, उर्वरक और कीटनाशक के अलावा बीज की भी जरूरत है। ऐसे में लॉकडाउन के बीच किसानों को चिंता बन रही थी कि कैसे गेहूं की फसल की निकासी होगी और कैसे फसलों की बिजाई कर सकेंगे। किसानों की इस समस्या को खत्म करने के लिए उप्र शासन के प्रमुख सचिव ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को आदेश भेजकर अवगत करवाया है कि लॉकडाउन के बीच कृषि उपकरण आदि से संबंधित दुकानों को खोलने की छूट दी जाए। ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि शासन के आदेश पर लॉकडाउन में कृषि उपकरण के अलावा खाद, उर्वरक, बीज और कीटनाशक दुकान खोलने के लिए दुकानदारों को पास जारी किए जा रहे हैं। दुकानदार पास प्राप्त कर अपनी दुकान खोल सकते हैं। शासन का यह निर्णय किसान हित में है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें