फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का जनता करे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का जनता करे चुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश भर में आगामी अक्तूबर-नवंबर माह में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन चुनावों में अध्यक्ष और प्रमुख का चयन जनता के वोट से कराने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। इसी संबंध में सांसद ने मंगलवार को संसद में केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर निर्णय लेते हुए चुनाव जनता के वोट से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद डा. भोला सिंह ने मंगलवार को संसद में कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्तूबर-नवंबर 2020 में जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव संपन्न होने वाले हैं। प्रदेश भर में 75 जिले हैं और 823 ब्लॉक हैं, इन सभी में चुनाव होना है। कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के द्वारा कराने की मांग की है। जैसे कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के चुनाव जनता के द्वारा होते हैं। इसी प्रकार यह चुनाव भी संपन्न कराए जाएं। इस दौरान सांसद ने कहा कि जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव एक बार हो जाता है, लेकिन उनके पांच वर्ष के समयावधि में उनके खिलाफ कई-कई बार अविश्वास प्रस्ताव आता है। इसी कारण कई-कई बार ब्लॉक प्रमुख और जिपं अध्यक्ष बदलते रहते हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि इस खेल में धनबल का भी प्रयोग होता है और विकास कार्य भी ठीक से नहीं हो पाता है। जो उत्तर प्रदेश सरकार का प्रस्ताव है उसको केंद्र सरकार विचार करके चुनाव सीधे जनता के द्वारा कराने का निर्णय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें