फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते बुलंदशहर महोत्सव रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते बुलंदशहर महोत्सव रद्द
विज्ञापन

बुलंदशहर। देश और प्रदेश में कोरोना के मरीज मिलने के चलते केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी और भीड़ एकत्र न होने देने के लिए डीएम ने जनहित में नुमाईश/बुलंदशहर महोत्सव को बुधवार से बंद करने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम जिला प्रदर्शनी समिति की आपात बैठक बुलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने महोत्सव को बंद करने का सुझाव दिया, जिस पर डीएम ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण प्रदेश में बढ़ने पर शासन द्वारा दो अप्रैल तक सभी कार्यक्रमों और स्कूल/कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जो निर्देश आए हैं, उस पर सुझाव लेने के लिए समिति की बैठक बुलाई गई। कुछ लोगों ने बड़े कार्यक्रमों पर रोक तो कुछ ने छोटे कार्यक्रमों पर रोक लगाने का सुझाव दिया। अधिकतम लोगों ने दूर-दराज के साथ पड़ोसी जनपदों से भी बुलंदशहर महोत्सव में लोगों के शामिल होने की बात कही। इससे पहचानना मुश्किल है कि किस व्यक्ति में किस प्रकार के लक्षण हैं। इसलिए जनहित में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मंगलवार के बाद महोत्सव के आयोजन को रोक दिया जाए। बुधवार से बुलंदशहर महोत्सव पूरी तरह से बंद रहेगा। बैठक में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, सीडीओ सुधीर कुमार रूगंटा, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, समिति के उपाध्यक्ष मुकीम आजाद, समिति के वरिष्ठ सदस्य मुकुल शर्मा, डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा और प्रदर्शनी सहायक दारा शिकोह समेत अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें