फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ अभद्रता के आरोप में एसएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के साथ अभद्रता के आरोप में एसएसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी नेता के साथ बदतमीजी की थी। इसी आरोप में कार्रवाई की गई है। व्यापारी नेता ने एसएसआई को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद व्यापारी नेता ने एसएसआइ से शिकायत की। उसी समय एसएसआई ने व्यापारी नेता के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई बृजेश यादव को नगर के एक व्यापारी नेता ने फोन किया था। लेकिन, एसएसआई ने फोन नहीं उठाया था। जिसके बाद व्यापारी नेता ने नगर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी अरुणा राय से शिकायत की। शिकायत करने के बाद जब वह इंस्पेक्टर के आफिस से बाहर निकल रहे थे तो अचानक बृजेश यादव भी व्यापारी नेता को टकरा गए। व्यापारी नेता ने बृजेश यादव को भी बोल दिया कि आप फोन क्यों नहीं उठाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। व्यापारी नेता का आरोप है कि बृजेश यादव ने उनके साथ गाली गलौज की और मारपीट का भी प्रयास किया। जिसके बाद तीन दिन पहले शहर के कई व्यापारी एसएसपी से मिले और बृजेश यादव की शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच कराई। बता दें कि पूर्व में भी एसएसआई के खिलाफ अभद्रता के मामले सामने आ चुके हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि व्यापारी नेता के साथ अभद्रता की गई थी। जिससे पुलिस की छवि खराब हुई है। इसलिए एसएसआई को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें