फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार कर्मचारियों से न कराया जाए काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार कर्मचारियों से न कराया जाए काम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर होटल, ढाबा एवं रेस्टूरेंट संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत खांसी-जुकाम, बुखार से पीड़ित कर्मचारियों से किसी भी दशा में खाना न बनवाया जाए। तत्काल उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के निर्देश पर विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर अभियान चलाकर हिदायत दी। साथ ही साफ-सफाई का खास ख्याल रखने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि आयुक्त और डीएम के निर्देश पर नगर में अभियान चलाया गया। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर जाकर टीम ने कोरोना वायरस को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया। टीम ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है कि कोई भी बीमार अथवा सर्दी, जुकाम, खांसी से पीड़ित व्यक्ति से खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय न कराया जाए। ऐसा होते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह, केपी सिंह, यशपाल यादव, विनोद कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें