फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने अफसरों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जनपद के सभी ब्लॉको पर 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। नियमानुसार प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राएं जरूरी हैं। इन छात्राओं को विद्यालय में शिक्षा से लेकर उनके रहने समेत सभी सुविधाएं दी जाती हैं। इसके लिए शासन से हर वर्ष भारी भरकम राशि जारी की जाती है। लेकिन इन विद्यालयों की खामियां समय-समय पर उजागर होती रहती है। 16 विद्यालयों में इस समय करीब 1300 ही छात्राएं पंजीकृत हैं। अब समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने पत्र लिखकर इन विद्यालयों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का छात्राओं को लाभ नहीं मिलने की बात करते हुए जवाब मांगा है। निदेशक ने अपने पत्र में लिखा है कि कस्तूरबा विद्यालयों के संचालन के अलावा सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों आदि के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए 8.23 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। लेकिन अभी तक 5.29 करोड़ की राशि ही खर्च हो सकी है। जबकि 3.64 करोड़ की राशि अभी शेष बची है। अवलोकन से ज्ञात हुआ है कि इस राशि से छात्राओं को लाभान्वित नहीं किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक का पत्र प्राप्त हो गया है। संबंधित अफसराें से इसका कारण पता किया जा रहा है। इस संबंध में मांगा गया जवाब जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें