फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश : नशे में धुत बेटे ने किया रिश्तों को तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : नशे में धुत बेटे ने किया रिश्तों को तार-तार
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नशे में अपनी 45 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गुलावठी थाने में शनिवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी गत दस मार्च को घर पर ही मौजूद थी। देर रात में उनका पुत्र शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। आरोपी पुत्र ने अपनी मां के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसके रिश्तेदारों ने उस पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया था, लेकिन अब पीड़ित पिता ने तहरीर देकर आरोपी पुत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर में आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुलावठी-सैदपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वारदात के दौरान आरोपी शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें