फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ट्रांजिट पास के खनिज के बीस वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना ट्रांजिट पास के खनिज के बीस वाहन सीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। गैर राज्यों से आने वाले खनन के वाहनों पर खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बिना ट्रांजिट पास के जनपद में एंट्री करने वाले बीस वाहनों को विभाग ने सीज कर थानों में बंद करा दिया।
अवैध खनन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने आइएसटीपी यानि इंटर स्टेट ट्रांजिट पास जारी किया है। बिना ट्रांजिट पास के गैर राज्यों से प्रदेश के जनपदों में आने वाले खनिजों के वाहन अवैध माने जाएंगे। यह आदेश प्रदेश के सभी जनपदों को जारी कर दिए है। इस को लेकर खनन विभाग ने छापे मारना शुरू कर दिया है। खनन अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अभियान चलाया, जिसके चलते बीस वाहन और डंपर ऐसे मिले जिनके पास ट्रांजिट पास नहीं था। ऐसे ट्रकों और डंपरों को विभिन्न थानों में सीज कराया है। कुछ वाहनों पर जहांगीरपुर और ककोड़ में कार्रवाई कर संबंधित थानों में सीज कराया। बाकि को जनपद के विभिन्न थानों में सीज करने की कार्रवाई की। बताया कि फरवरी माह में शासन ने आइएसटीपी लागू किया है। जिसके अंतर्गत राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों से खनिज लेकर यूपी आने वालों को ट्रांजिट पास लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. दीपक कुमार, खनन अधिकारी - डीएम के दिशा निर्देशानुसार छापेमारी अभियान चलाया गया है। बिना ट्रांजिट पास के बीस खनिज के वाहन सीज किए गए है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें